कॉमिक्स की एक अपनी अलग ही दुनिया है और इससे लोग अलग-२ मुकाम पर जुड़ते और बिछुड़ते रहते हैं। कुछ लोग बचपन में शुरुआत करते हैं, कुछ लोग अल्प-वयस्क वर्षों में तो कुछ लोग बाद में भी शुरू करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बीच में आते-जाते रहते हैं। हर किसी का अपना एक तरीका होता है, मैं यहाँ अपने विचारानुसार इस विषय पर थोड़ा प्रकाश डालूँगा।
कॉमिक्स पढ़ना कैसे और कहाँ से शुरू करें?
On 26, Aug 2023 | No Comments | In Fiction, Some Thoughts, कथा, कुछ विचार | By amit
ग्रीन लैंटर्न: रहस्यमयी उर्जा की अंगूठी वाला शख़्स
On 04, Aug 2023 | No Comments | In Fiction, Here & There, इधर उधर की, कथा | By amit
क्या आपने कभी सोचा है कि क्या एक अंगूठी आपको ब्रह्माण्ड की रक्षा की शक्ति दे सकती है? क्या एक अंगूठी आपको इतना शक्तिशाली बना सकती है कि आप किसी शक्तिशाली और विशाल सेना से अकेले टक्कर ले सकें?
यदि आप कॉमिक्स पढ़ते हैं या फिर कॉमिक्स से किसी भी तरह जुड़े रहे हैं (फिल्मों, टीवी शो द्वारा अन्यथा कॉमिक बुक्स द्वारा) तो आपने कभी न कभी ग्रीन लैंटर्न के विषय में सुना अथवा पढ़ा ही होगा। अपने कॉमिक्स प्रेम के विषय में तो मैं कई किस्से बांच चुका हूँ, तो आपने यदि वह सब किस्से नहीं पढ़ें हैं तो एक बार वहाँ नज़र-ए-इनायत अवश्य करें, क्या पता आपको अपना बचपन भी याद आ जाए। 😁