Image Image Image Image Image
Scroll to Top

To Top

द नॉट सो कूल

एक नया सर्च इंजन मैदान में आया है, बोला जाता है कूल (Cool) और लिखा जाता है Cuil जो कि आईरिश (Irish) से लिया गया शब्द है। यह नया सर्च इंजन दुनिया में सबसे बड़ा सर्च इंडेक्स होने का दावा करता है और यह भी दावा करता है कि इसका डाटाबेस गूगल से लगभग तीन गुणा बड़ा है। इस नए शगूफ़े के पीछे हैं एन्ना पैटरसन (Anna Patterson) जो कि प्रसिद्ध अमेरिकी विश्वविद्यालय स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) में रिसर्च साइंटिस्ट हुआ करती थीं जब इन्होंने एक ऐसी तकनीक बनाई जिससे कम समय में अधिक वेब पेज क्रॉल (Crawl) किए जा सकते थे और उनकी रैंकिंग की जा सकती थी, और जिस तकनीक को बाद में गूगल ने अपने सर्च इंजन के लिए इनसे खरीद लिया और इनको अपने यहाँ मुलाज़मत दी जहाँ इन्होंने दो वर्ष आर्कीटेक्चर (architecture) और रैंकिंग पर काम किया।

Click here to read full article »»

Tags | , , , , , , ,

1000 डॉलर का नकद पुरस्कार जीता अहमदाबाद स्थित आईबीएनएमएस (IBNMS) मेम्बर ब्लॉगर फेलीशिया मॉयर्स ने ब्लॉग लेखन प्रतियोगिता में – पूरी खबर यहाँ पढ़ें :tup:

Tags | , , , , ,

द डार्क नाइट

कॉमिक्स पढ़ने वालों, कार्टून अथवा फिल्में आदि देखने वालों में कदाचित्‌ ही ऐसा कोई होगा जिसने बॉब केन (Bob Cane) के प्रसिद्ध शाहकार बैटमैन (Batman) के बारे में न पढ़ा/सुना हो। सुपर हीरो बिरादरी में बहुत ही कम इक्के-दुक्के ऐसे सुपर हीरो हैं जिनके पास कोई सुपर पॉवर नहीं है और बैटमैन उनमें से एक है। यह सुपर हीरो अपनी शारीरिक शक्ति, हाथों की लड़ाई की दक्षता, अपने तेज़ दिमाग और वैज्ञानिक उपकरणों की सहायता से अपराध और अपराधियों के दिलो दिमाग पर हौव्वा बनता है। यही कारण है कि सुपर हीरो जमात में यह मेरा सबसे अधिक मनपसंद सुपर हीरो है। 🙂 :tup:

Click here to read full article »»

Tags | , , , , , , , , , , ,

ब्लिसफुल इंफ्यूज़न.....

दो सप्ताह पूर्व मैंने यहाँ पहली बार खुलासा किया था कि शीघ्र ही मेरा फोटो ब्लॉग (photo blog) शुरु होगा और यह आशा जताई थी की आगामी सप्ताहांत तक ऐसा हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, कारण ऐसा कि नियमित पाठक तो खैर अब इस आदत से परिचित हो ही गए होंगे और जो नहीं वे अब हो जाएँगे। 😉 तो बात यूँ हुई कि हफ़्तों की मेहनत के बाद मामला सब तैयार था, सप्ताहांत भी आ गया लेकिन जो वर्डप्रैस थीम (WordPress theme) मैंने चुनी थी (फोटो ब्लॉग के लिए कुछ ही थीम मिल पाईं थी और यही उनमें ठीक ठाक लगी थी) और जिसे मैंने अथक परिश्रम से अपने अनुसार संशोधित किया था वह ऐन मौके पर मुझे न जाने क्यों नापसंद हो गई, मामला ठीक न लगा और मन में कुछ अलग ही तस्वीर का अक्स उभरा। 👿

Click here to read full article »»

Tags | , , , , ,

स्क्रीनकॉस्ट कैसे बनाएँ.....

पिछली पोस्ट में स्वामी जी ने पूछा कि पोस्ट में लगाई गई स्क्रीनकॉस्ट (screencast) कैसे बनाई और यही संजय भाई ने भी पूछा। तो मैंने सोचा कि इसको भी यहाँ पोस्ट के रुप में ठेल देते हैं ताकि अन्य लोगों को भी पता चल सके।

स्क्रीनशॉट लेने के तो बहुत से टूल उपलब्ध हैं, मुफ़्त भी और कमर्शियल (commercial) भी, लेकिन स्क्रीन पर आप जो कुछ करें उसका वीडियो टाइप कुछ बन जाए ऐसा जुगाड़ अमूमन आपको ऐसे सॉफ़्टवेयरों में नहीं मिलेगा।

Click here to read full article »»

Tags | , , , , , , , , , , , , ,

आओ बनाएँ वर्डप्रैस एडमिन सुन्दर.....

On 26, Jul 2008 | 6 Comments | In Blogging, ब्लॉगिंग | By amit

वर्डप्रैस का एडमिन वर्ज़न 2.5 के बाद से पहले से अधिक सुन्दर हो गया है, लेकिन फिर भी लगता काफ़ी कुछ पुराने जैसा ही है, बस रंग ही बदले नज़र आते हैं। नए वर्डप्रैस एडमिन के लिए कुछेक थीम भी उपलब्ध हैं लेकिन उनमें भी सिर्फ़ रंग रोगन ही बदलता है, बाकी ढाँचा यानि कि पेज लेआउट (Page Layout) तो पहले जैसा ही रहता है। मैं इसी का इलाज ढूँढ रहा था तो एक प्लगिन (plugin) मिल गया जिसको वर्डप्रैस के प्लगिन फोल्डर में डाल के एडमिन में से एक्टिवेट (activate) करने पर वर्डप्रैस एडमिन का पूरा नक्शा ही बदल जाता है।

Click here to read full article »»

Tags | , , , , , , , , , , , , , , ,

कोई इनको पैसे दे दो .....

याहू के हाल खस्ता हैं, यह बात कोई नई नहीं। याहू का बोर्ड किसी ईश्वरीय दूत की राह देख रहा है जो पैसा लगा याहू को इस दलदल से निकाल सके, चाहे उसे उसकी औकात से अधिक दाम देकर या दान देकर! दूसरी ओर याहू के मौजूदा बोर्ड, चीफ़ एक्ज़ेक्यूटिव ऑफिसर (Chief Executive Officer) जैरी यैंग (Jerry Yang) और नई-२ प्रेज़ीडेन्ट बनी सूसन डैकर (Susan Decker) आदि का जीना हराम किए हुए हैं कार्ल आईकॉन (Carl Icahn) एण्ड कंपनी जो कि मौजूदा बोर्ड को पतली गली का रास्ता दिखाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं। 👿

Click here to read full article »»

Tags | , , , , , , , , ,

On 17, Jul 2008 | 3 Comments | In कतरन | By amit

आईफोन का बॉयकाट करे है फ्री सॉफ़्टवेयर फाउंडेशन, उपभोग्ता के विकल्प मारता है यह शैतानी गैजेट! अब आलोक भाई क्या कहेंगे?!! 😉 http://is.gd/R8L

On 15, Jul 2008 | 4 Comments | In कतरन | By amit

वर्डप्रैस का वर्ज़न 2.6 – कई नई सुविधाओं के साथ आज रिलीज़ हो गया है। अपन तो थोड़ी तेल की धार देख अपग्रेडियाएँगे, पहले नहीं! http://is.gd/Tzc