कई दिन हुए कोई मीमी नहीं चला यहाँ, न मैंने किसी में भाग लिया। पिछली बार लोगों को टैग थमाया था तो किसी ने भाव न दिया था, सोचा होगा पता नहीं कैसा सिरफिरा है जब देखो जबरन लिखवाने को तैयार रहता है। तो इसलिए इस बार कोई टैग नहीं है (वैसे एकाध मेरे पास पड़ा हुआ है कुछ मास से लेकिन लिखना नहीं हो पाया है, ज़रा टेढ़ा मुद्दा है)।

किसी ब्लॉग पर 99 चीज़ों की हिटलिस्ट देखी तो सोचा कि यही डाला जाए और देखें कितनी इनमें से कर चुका हूँ या मेरे साथ घटित हो चुकी हैं। इसमें किसी को टैग नहीं किया जाएगा, यदि आपको पसंद है तो आप भी इस सूचि को अपने ब्लॉग पर छाप लें और जो चीज़े आपके साथ घटित हो चुकी हैं उनको बोल्ड (bold) कर दें। निम्न सूचि में जो चीज़ें बोल्ड (bold) हैं वह मेरे साथ घटित हो चुकी हैं, बाकी नहीं हुई हैं। यह सूचि किसी अमेरिकी ब्लॉगर के ब्लॉग पर देखी थी, तो कुछ चीज़ें बदल कर भारतीय परिपेक्ष में कर दी हैं।

  1. अपना ब्लॉग आरंभ किया
  2. तारों की छांव में नींद ली
  3. संगीत बैन्ड में कोई वाद्य यंत्र बजाया
  4. अमेरिका के हवाई द्वीपों की सैर करी
  5. उल्का वर्षा देखी
  6. औकात से अधिक दान दिया
  7. डिज़नीलैन्ड की सैर करी
  8. पर्वत पर चढ़ाई करी
  9. प्रेयिंग मैन्टिस (praying mantis) कीड़े को हाथ में पकड़ा
  10. सोलो गाना गाया
  11. बंजी जंप करी
  12. पेरिस गए
  13. समुद्र में बिजली का तूफ़ान देखा
  14. कोई कला शुरुआत से अपने आप सीखी
  15. किसी बच्चे को गोद (adopt) लिया
  16. फूड प्वॉयज़निंग झेली
  17. कुतुब मीनार को देखा
  18. अपने लिए सब्ज़ी उगाई
  19. फ्रांस में मोनालिसा देखी
  20. रात के सफ़र में ट्रेन में नींद ली
  21. तकिए द्वारा लड़ाई की
  22. सड़क पर किसी अंजान व्यक्ति से लिफ़्ट ली
  23. स्वस्थ होते हुए भी ऑफिस से बीमारी के लिए छुट्टी ली
  24. बर्फ़ का किला बनाया
  25. मेमने को गोद में उठाया
  26. बिना किसी वस्त्र के नग्न ही पानी में उतरे (तरण ताल, नदी, तालाब, समुद्र अथवा बाथ टब इत्यादि में)
  27. मैराथन रेस में दौड़ लगाई
  28. वेनिस में गोन्डोला (एक तरह की नाव) में सवारी करी
  29. पूर्ण ग्रहण देखा
  30. सूर्योदय अथवा सूर्यास्त देखा
  31. होम रन मारा (बेसबॉल में)
  32. समुद्र पर्यटन (cruise) पर गए
  33. नियाग्रा फॉल्स स्वयं देखा
  34. पूर्वजों की जन्मभूमि देखने गए
  35. किसी कबीले के रहन सहन को नज़दीक से देखा
  36. अपने आप एक नई भाषा स्वयं सीखी
  37. इतना धन अर्जित किया कि पूर्णतया संतुष्ट हुए
  38. पिसा की झुकती मीनार (Leaning Tower) देखी
  39. रॉक क्लाइम्बिंग करी
  40. माइकलेन्जलो द्वारा कृत पुरातन इज़राइल के राजा डेविड की मूरत देखी
  41. कैरीओकी (karaoke) गाया
  42. वायोमिंग के येलोस्टोन नेशनल पार्क में मौजूद ओल्ड फेथफुल गीज़र को भभक कर उठते देखा
  43. किसी अंजान को रेस्तरां में खाना खिलाया
  44. अफ़्रीका गए
  45. चांदनी रात में समुद्र तट पर सैर करी
  46. एम्बुलेन्स में ले जाया गया
  47. अपनी तस्वीर बनवाई (फोटो नहीं)
  48. गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए
  49. वैटिकन में सिस्टीन चेपल देखा
  50. पेरिस में ऐफिल टॉवर के शीर्ष से नज़ारा किया
  51. स्कूबा डाईविंग अथवा स्नॉर्कलिंग करी
  52. बरसात में चुंबन लिया/दिया
  53. मिट्टी में खेले
  54. ड्राईव-इन सिनेमा देखा
  55. किसी फिल्म में नज़र आए
  56. चीन की बड़ी दीवार देखी
  57. अपना व्यवसाय आरंभ किया
  58. मार्शल आर्ट की क्लास में भाग लिया
  59. रूस गए
  60. लंगर/भंडारे में लोगों को खाना परोसा
  61. ब्वॉय स्कॉऊट पॉपकार्न अथवा गर्ल स्कॉऊट कुकीज़ बेची
  62. समुद्र में व्हेल देखने गए
  63. खामखा बिना वजह किसी ने फूल दिए
  64. रक्त दान किया
  65. स्काई डाईविंग करी
  66. नाज़ी कॉन्सनट्रेशन कैम्प देखा
  67. खुद का दिया बैंक चैक बाऊंस हुआ
  68. हैलीकॉप्टर में सवारी करी
  69. बचपन के किसी मनपसंद खिलौने को बचा के रखा
  70. राज घाट पर गांधी समाधि देखी
  71. कैवियार (मछली के अंडों का अचार) खाया
  72. रजाई का कवर सिला
  73. चांदनी चौक गए
  74. घने जंगल में सैर की
  75. नौकरी से निकाले गए
  76. लंदन के बकिंघम महल में पहरेदारों की बदली देखी
  77. हड्डी टूटी
  78. तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकल की सवारी करी
  79. अमेरिका में ग्रैन्ड कैनयन देखी
  80. अपनी किताब छपवाई
  81. वैटिकन गए
  82. नई नवेली गाड़ी खरीदी
  83. जेरूसलम की सैर करी
  84. अखबार में फोटो छपी
  85. नव वर्ष की पूर्व संध्या की मध्यरात्रि किसी अंजान का चुंबन लिया
  86. राष्ट्रपति भवन की सैर करी
  87. किसी जानवर का शिकार कर खाया
  88. चिकन पॉक्स झेला
  89. किसी की जान बचाई
  90. जज अथवा जूरी बन निर्णय सुनाया (किसी प्रतियोगिता में या न्यायालय में)
  91. किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात करी
  92. बुक क्लब की सदस्यता ली
  93. किसी अज़ीज़ को खोया
  94. शिशु को जन्म दिया
  95. जॉन वेन की फिल्म “द अलामो” देखी
  96. अमेरिका के ग्रेट सॉल्ट लेक में तैराकी करी
  97. किसी कानूनी मुकदमे में शरीक हुए/रहे
  98. सेल फोन के मालिक हैं/रहे
  99. मधुमक्खी ने डंक मारा

हाँ तो आपने इनमें से कितने तीर मार लिए हैं और कितनी तोपें चला ली हैं? यदि श्रद्धा हो तो अवश्य बताएँ, यदि न हों तो भी बता सकते हैं, कोई टैक्स नहीं लगेगा!! 😀

करना कुछ अधिक नहीं है, बस यह लिस्ट कॉपी कर अपने ब्लॉग पर चेप लें और इनमें से जितने तीर-तोप चला चुके हैं उनको बोल्ड कर दें और बाकी को सामान्य रखें और पोस्ट छाप दें। यानि कि मामला एकदम आसान है!! 😉