कुछ दिन पहले एक मित्र ने पूछा कि यह व्हाटअबाउट-इज़्म (whatabout-ism) क्या होता है? कुछ विचार के बाद मैंने उसको ऐसे समझाया।
मान लो दो व्यक्ति हैं, एक अनार और एक बीमार।
अनार को बीमार गाली देता है, उसको माँ बहन की गाली देता है, उसके खानदान-पूर्वजों आदि सबका स्तुति गान कर देता है।
ऐसे में अनार पलट के बीमार को असभ्य, कंजर आदि कह देता है।
