रीमा को किसी ने टैग किया और बदले में रीमा ने मेरे को टैग कर दिया। यह मामला काफ़ी रोचक लगा, अन्य टैग जो मिलते हैं उनके समान गंभीर सा नहीं था इसलिए ले लिया और यहाँ निभा रहा हूँ। 🙂
प्रश्न रोचक हैं, उत्तर और अधिक रोचक होने की संभावना दिखी, इसलिए जितनी रोचकता तुरत फुरत डिब्बे में से निकल सकती थी निकाल के उत्तरों में डाल दी, स्टॉक खत्म हो गया, पंसारी की दुकान पर जाकर और लाना होगा, तो उसका स्वाद आगे, पहले इसको निपटा लें! 😀
